कसिया: पटहेरवा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को सुकसेनवा से किया गिरफ्तार
पटहेरवा पुलिस ने चोरी आदि के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पटहेरवा थाने के एसओ राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ चोरी आदि के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त नगेसर पुत्र स्व. नथुनी निवासी सुकसेनवा थाना कटेया जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।