कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने सहावर फाटक के समीप अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम अंश यादव पुत्र नरेंद्र यादव है। आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर सोरों गेट का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।