अनूपपुर: जमुड़ी के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल; तीन की हालत गंभीर
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अनूपपुर-राजेंद्रग्राम मार्ग पर जमुड़ी गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद सभी घायलों को मार्ग से गुजर रहे एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक विपेंद्र चतुर्वेदी ने अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया।