बागपत: मवीकलां स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार होमगार्ड को मारी टक्कर, हादसे में होमगार्ड की हुई मौत
Baghpat, Bagpat | Jun 26, 2026 मवीकलां गांव निवासी राजकुमार ने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप पुत्र करतार सिंह निवासी सुन्हेडा दिल्ली पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे और गोकुलपुरी थाने में तैनात थे। गुरुवार रात करीब साढे नौ बजे मवीकला गांव स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक की टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।