BAGHPAT DESK : बागपत। थाना कोतवाली बागपत पुलिस ने प्लॉट की बैनामी कराने के नाम पर ₹4.41 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2025 को ग्राम बाबली निवासी समयदीन पुत्र सुक्कम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने प्लॉट की बैनामी कराने का झांसा देकर उनसे ₹4,41,000 ले लिए और बाद में रकम वापस नहीं की। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली बागपत में मुकदमा संख्या 121/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी पूरन सिंह (56 वर्ष), मोमीन पुत्र असगर (29 वर्ष) और इकराम पुत्र सरीफ (42 वर्ष), निवासी ग्राम गौरीपुर जवाहरनगर, थाना कोतवाली बागपत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इस मुकदमे में इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की ज�
Baghpat, Bagpat | Jul 30, 2026