सांगानेर: राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेने के मामले में 8 साल से थे फरार
जयपुर में राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के आरोप में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मानक चौक थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। दोनों आरोपी पिछले करीब 8 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बचते हुए फरार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।