कासगंज: कासगंज में सीएमओ कार्यालय पर विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सीएमओ राजीव अग्रवाल ने कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। मलेरिया अधिकारी ने मलेरिया रोग के कारणों, उपचार और बचाव के तरीकों की जानकारी दी। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मलेरिया तथा अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण एवं उपचार के लिए शपथ दिलाई।