हाथरस: कस्बा चंदपा में मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों द्वारा लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कस्बा चंदपा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। व्यक्ति की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशन के क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।