इटकी: इटकी में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान
Itki, Ranchi | May 2, 2024 इटकी प्रखंड और आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे किसानों के खेतों में लगी फसल पटवन के अभाव में फसलें सूखने लगी हैं। वहीं बच्चों को पठन-पाठन करने में परेशानी हो रही है। आज चौथे दिन भी बिजली की स्थिति खराब है।