राजगढ़: सादुलपुर क्षेत्र व जिले में पटवारियों द्वारा फसल खराबे की गलत रिपोर्ट तैयार करने पर विधायक मनोज न्याँगली ने जताई आपत्ति
Rajgarh, Churu | Dec 3, 2025 सादुलपुर क्षेत्र व चूरू जिले में पटवारियों द्वारा फ़सल खराबे की गलत रिपोर्ट तैयार करने पर सादुलपुर विधायक मनोज न्याँगली ने आपत्ति जताई है और कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फसल नुकसान की पुनः सही रिपोर्ट तैयार करवानी की मांग की। साथ ही मनमाने तरीके से गलत रिपोर्ट तैयार करके किसानों को मुआवजे से वँचित करने वाले पटवारियों पर कार्यवाही की भी मांग की है।