विधिक सेवा समिति परासिया ने परासिया पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। परासिया न्यायालय से न्यायाधीशगण स्कूल पहंुचे और विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी। विद्यार्थियों को विभिन्न कानून के प्रति जागरुक किया गया। विधिक सेवा समिति परासिया ने 6 बजे बताया कि मंगलवार को विद्यार्थियों को किशोरावस्था से जुडे विधिक प्रावधानों से अवगत कराया गया।