गौरिहार: गौरीहार जनपद पंचायत में कमीशनखोरी के आरोप, SDO के ड्राइवर पर सरपंच-सचिवों से वसूली का दबाव बनाने का दावा
गौरिहार जनपद पंचायत में निर्माण कार्यों को लेकर कमीशनखोरी के आरोप सामने आए हैं। कुछ सरपंच और सचिवों ने आरोप लगाया है कि एसडीओ मधु प्रजापति का ड्राइवर निर्माण कार्यों के बदले 3 से 5 प्रतिशत तक कमीशन की मांग कर रहा है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर कार्यों की दोबारा जांच कराने की धमकी दी जा रही है।