चान्दन: पंजरपट्टा गांव में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी।
Chanan, Banka | Jul 1, 2026 पंजरपट्टा गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गया। जख्मी सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।