फरीदाबाद: सेक्टर-37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रमन है जो फरीदाबाद के खेड़ीपुल का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आरोपी चोर को नया पुल पाला से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।