फरीदाबाद: दौलतराम धर्मशाला में डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
डीसीपी एनआईटी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाना पुलिस का कर्तव्य है जिसके लिए सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाएं। चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर निष्पक्ष चुनाव करवाने और किसी भी अफवाह से बचने के बारे में हिदायत दी गई।