फरीदाबाद: फरीदाबाद में पोलिंग पार्टियों को फाइनल ट्रेनिंग देने के बाद बूथों के लिए किया रवाना जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया
डीसी विक्रम सिंह यादव ने बताया कि आज सभी पोलिंग पार्टियों को फाइनल ट्रेनिंग देकर बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में 1527 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी की जा रही है। वेब कास्टिंग के जरिए सभी मतदान केंद्रों पर पूरी नजर रखी जाएगी।