रन्नौद: रन्नौद मंडल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रन्नौद में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा का झंडा फहराया।