सोहागपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए ज़िले के कलेक्टर ने स्कूलों के समय में किया बदलाव
शहडोल बुधवार को लगभग 2:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले में अत्यधिक गर्मी हो रही है,जिसे दृष्टिगत रखते हुए आगामी 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यालय का समय सुबह 7:30 से सुबह 11:30 तक रहेगा यह आदेश जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए है।