भानपुरा: किसान आत्महत्या मामले में 10 लाख की सहायता राशि पर उठे सवाल, बीएमओ के बयान से बढ़ा विवाद
मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के मोकमपुरा गांव में वर्ष 2023 में किसान कैलाशचंद पाटीदार की आत्महत्या के मामले में अब आर्थिक सहायता को लेकर नया विवाद सामने आया है। गरोठ के बीएमओ डॉ. दरबार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि मृतक किसान के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी।