फतुहा: बांकीपुर गोरख निवासी अजय कुमार का गुम हुआ मोबाइल फतुहा जीआरपी ने बरामद कर सौंपा
Fatwah, Patna | Apr 7, 2026 बांकीपुर गोरख निवासी अजय कुमार की गुम हुई मोबाइल को फतुहा जीआरपी ने बरामद कर सौंप दिया है। कुछ दिन पूर्व फतुहा स्टेशन पर से ही उनके मोबाइल गुम हो गया था।उन्होंने इस संबंध में फतुहा रेल थाना में लिखित शिकायत किया था। शिकायत के आलोक में फतुहा रेल पुलिस मामले की छानबीन करते हुए मोबाइल को बरामद कर अजय कुमार को सौंप दिया है।अपना मोबाइल पाकर अजय कुमार खुश दिखे है।