चांदपुर: हीमपुर दीपा के गांव सैदाबाद निवासी युवक की श्रीनगर में संदिग्ध मौत
बिजनौर में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सैदाबाद निवासी एक युवक की श्रीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सैदाबाद निवासी युवक एहसान अपने रिश्तेदारों के साथ रहकर सेलून का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने उन्हें करंट लगने की सूचना दी लेकिन यह घटना संदिग्ध लग रही है।