सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2026 वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रचार अभियान” विषय पर संगोष्ठी हुई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र की आधारशिला है और यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल है।