बीना: ग्राम सेमर खेड़ी में दर्दनाक हादसा, मारुति वैन में आग लगने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत
Bina, Sagar | May 21, 2025 पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सेमर खेड़ी में मारुति वैन में आग लग गई है जिसमें वाहन चालक भी मौजूद है। सूचना मिलते ही मौके पर थाने से थाना प्रभारी नितिन पाल जवानों के साथ पहुंच गए। जहां पर मारुति वैन जल रही थी और वाहन चालक की आग से दर्दनाक मौत हो गई। जिसका शव वाहन के पास हीं जला हुआ मिला। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।