हरसूद: हरसूद विकासखंड के 12 स्थानों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू
Harsud, Khandwa | Apr 10, 2026 हरसूद विकासखंड में 12 स्थानों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो गई है। तीन स्थानों पर मार्केटिंग सोसायटी हरसूद द्वारा तथा 9 स्थानों पर सेवा सरकारी समितियों द्वारा गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। शुक्रवार को नया हरसूद स्थित नर्मदा वेयरहाउस पर 10 किसान गेहूं लेकर पहुंचे थे।