गिरिडीह: जिला मारवाड़ी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने न्यू सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात
जिला मारवाड़ी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को 3 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचकर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात किया। इस मौके पर ओबीसी सर्टिफिकेट मिलने में हो रही परेशानियों और अन्य समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव को दिया गया।