पुपरी: जल संकट को देखते हुए पुपरी अनुमंडल कार्यालय से एसडीओ गौरव कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की बैठक
क्षेत्र जल संकट को देखते हुए शुक्रवार को एक बजे दिन में पुपरी अनुमंडल कार्यालय से एसडीओ गौरव कुमार ने सभी बीडीओ, पीएचईडी के सहायक अभियंता, कनिय अभियंता के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक में सभी बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि पानी की समस्या को लेकर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर प्रत्येक दिन प्रतिवेदन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे।