वारासिवनी: सूदखोरी मामले में प्रॉपर्टी डीलर सुनील अरोरा पर केस दर्ज, दो पुलिस टीमों की कार्रवाई
वार्ड 7 निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुनील अरोरा के घर शुक्रवार शाम पुलिस ने छापा मारा। विभिन्न थानों की टीम ने दस्तावेजों की जांच की। जमीन सूदखोरी के मामले की शिकायतों पर कार्रवाई हुई। महत्वपूर्ण कागजात जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 6 दिन की रिमांड ली गई। कुछ पीड़ितों ने थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए।