प्रतापगढ़: फतुहाबाद में आंधी के दौरान टीनशेड गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
महेशगंज थाना क्षेत्र के फतुहाबाद में गुरुवार रात आई तेज आंधी काल बनकर आई। घर के बाहर सो रही 85 वर्षीय फूलकली टीनशेड के पिलर गिरने से मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही कुंडा एसडीएम वाचस्पति सिंह ने शुक्रवार सुबह 9 बजे मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत 4 लाख रुपये की आर्थि