लखीमपुर: मठियापुरवा चौराहे पर दबंगों की दबंगई आई सामने, धमकी के दो दिन बाद किराना दुकान व होटल में लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान
लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्का नंबर एक के मठियापुरवा चौराहे पर बीती देर रात दबंगई की हद पार करती वारदात सामने आई है। यहां सत्यम अवस्थी पुत्र मणिशंकर अवस्थी की किराना की दुकान व होटल में अज्ञात साथियों के साथ आए दबंगों ने आग लगा दी, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।