धोरैया: गौरा कब्रिस्तान के समीप शीशम के पेड़ से टकराकर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त,जख्मी चालक को मायागंज भागलपुर किया गया रेफर
सन्हौला धोरैया मुख्य मार्ग पर गौरा कब्रिस्तान के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर शीशम के पेड़ से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।इस दुर्घटना में चालक पूर्णिया जिले के मिरचायबाड़ी निवासी नंदन कुमार ट्रक में फंसकर बुरी तरह से जख्मी हो गया।सूचना पर धोरैया थाना के एसआई छोटू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा फंसे चालक को बाहर निकाला।