नवाबगंज: बाराबंकी में 70 साल के किसान की जमीन पर कब्जा, लेखपाल और भू-माफिया पर आरोप, परिवार ने DM ऑफिस पर भूख हड़ताल की
बाराबंकी में एक 70 वर्षीय किसान अपने परिवार के साथ डीएम कार्यालय के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गया है। किसान ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए लेखपाल और भू-माफिया के गठजोड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।किसान का कहना है कि उसकी खेत की मेड़ तोड़कर जमीन हड़प ली गई है।इस घटना के बाद न्याय की गुहार लगाते हुए पूरा परिवार भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुआ है।