Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

103 जिंदगियों को बचाने वाले सागर कुमार गिरी की निस्वार्थ सेवा, खतरनाक घाटी में इंसानियत की मिसाल 🙏💖🌟🌈🏆 #jhumritelaiya #j...

Koderma, Kodarma | Dec 20, 2025

MORE NEWS

कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रखने की मांग

विधायक डॉ. नीरा यादव ने फिर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोडरमा। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग दोहराई। इस दौरान बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी उनके साथ मौजूद रहे और दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिले के महाविद्यालय वर्ष 1992 से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध हैं। वर्तमान में इन्हें नवस्थापित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कोडरमा से हजारीबाग की दूरी लगभग 58 किलोमीटर है, जबकि गिरिडीह की दूरी 120 से 125 किलोमीटर है। ऐसे में विद्यार्थियों पर अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में विश्वविद्यालय स्तर पर अध्ययन और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की दूरी अधिक होने से विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी तथा ड्रॉपआउट की आशंका बढ़ सकती है। डॉ. नीरा यादव ने मुख्यमंत्री से छात्रहित में कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अधीन ही रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भी पत्र सौंपकर आवश्यक पहल करने की मांग की गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोडरमा इंजीनियरिंग कॉलेज तथा सतगावां, मरकच्चो, डोमचांच और चंदवारा में वर्षों से भवन बनकर तैयार डिग्री कॉलेजों को शीघ्र शुरू कराने की मांग भी उठाई। साथ ही जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं अन्य जनसमस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। डॉ. नीरा यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस मामले का समाधान नहीं हुआ तो वे छात्रहित में सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगी और आगामी विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रखने की मांग विधायक डॉ. नीरा यादव ने फिर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन कोडरमा। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध बनाए रखने की मांग दोहराई। इस दौरान बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी उनके साथ मौजूद रहे और दोनों विधायकों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिले के महाविद्यालय वर्ष 1992 से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से संबद्ध हैं। वर्तमान में इन्हें नवस्थापित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कोडरमा से हजारीबाग की दूरी लगभग 58 किलोमीटर है, जबकि गिरिडीह की दूरी 120 से 125 किलोमीटर है। ऐसे में विद्यार्थियों पर अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष में विश्वविद्यालय स्तर पर अध्ययन और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की दूरी अधिक होने से विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी तथा ड्रॉपआउट की आशंका बढ़ सकती है। डॉ. नीरा यादव ने मुख्यमंत्री से छात्रहित में कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्ववत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अधीन ही रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भी पत्र सौंपकर आवश्यक पहल करने की मांग की गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोडरमा इंजीनियरिंग कॉलेज तथा सतगावां, मरकच्चो, डोमचांच और चंदवारा में वर्षों से भवन बनकर तैयार डिग्री कॉलेजों को शीघ्र शुरू कराने की मांग भी उठाई। साथ ही जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं एवं अन्य जनसमस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। डॉ. नीरा यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस मामले का समाधान नहीं हुआ तो वे छात्रहित में सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगी और आगामी विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

Koderma, Kodarma | Aug 7, 2026

डोमचांच के महेशपुर हॉल्ट पोल संख्या 19/21 के पास ट्रेन की चपेट में आने से कैलाश पंडित नामक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत शुक्रवार को 2 बजे हो गई है। मृतक कैलाश पंडित, स्व. लालो पंडित के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

डोमचांच के महेशपुर हॉल्ट पोल संख्या 19/21 के पास ट्रेन की चपेट में आने से कैलाश पंडित नामक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत शुक्रवार को 2 बजे हो गई है। मृतक कैलाश पंडित, स्व. लालो पंडित के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Koderma, Kodarma | Aug 7, 2026

Koderma, Kodarma | Aug 7, 2026

नल-जल योजना के 65 पाइप चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, डीसीएम ट्रक जब्त

कोडरमा। सतगावाँ थाना क्षेत्र के ग्राम दुमदुमा में नल-जल योजना के लिए रखे गए पाइपों की चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के दौरान रंगे हाथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा पाइपों से लदा एक डीसीएम ट्रक भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि दुमदुमा गांव में जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य के लिए रखे गए डीआई पाइपों को अज्ञात लोग डीसीएम वाहन में लोड कर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सतगावाँ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए वाहन चालक आनन्दु कौर तथा उपचालक राहुल मंडल, दोनों निवासी जिला हुगली (पश्चिम बंगाल), को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से डीसीएम ट्रक (संख्या डब्लू बी15एल-1467) पर लोड 65 पीस डीआई पाइप बरामद किए गए। पुलिस ने ट्रक के साथ दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

इस संबंध में जलापूर्ति योजना के ठेकेदार प्रदीप राम के लिखित आवेदन पर सतगावाँ थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी में अन्य किन लोगों की संलिप्तता रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नल-जल योजना के 65 पाइप चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, डीसीएम ट्रक जब्त कोडरमा। सतगावाँ थाना क्षेत्र के ग्राम दुमदुमा में नल-जल योजना के लिए रखे गए पाइपों की चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के दौरान रंगे हाथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा पाइपों से लदा एक डीसीएम ट्रक भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को सूचना मिली थी कि दुमदुमा गांव में जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य के लिए रखे गए डीआई पाइपों को अज्ञात लोग डीसीएम वाहन में लोड कर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सतगावाँ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए वाहन चालक आनन्दु कौर तथा उपचालक राहुल मंडल, दोनों निवासी जिला हुगली (पश्चिम बंगाल), को गिरफ्तार कर लिया। मौके से डीसीएम ट्रक (संख्या डब्लू बी15एल-1467) पर लोड 65 पीस डीआई पाइप बरामद किए गए। पुलिस ने ट्रक के साथ दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस संबंध में जलापूर्ति योजना के ठेकेदार प्रदीप राम के लिखित आवेदन पर सतगावाँ थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी में अन्य किन लोगों की संलिप्तता रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Koderma, Kodarma | Aug 7, 2026

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोतियाबर मंदिर के समीप घर के बाहर खड़ी कार को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। तोड़फोड़ की कोशिश में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोतियाबर मंदिर के समीप घर के बाहर खड़ी कार को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। तोड़फोड़ की कोशिश में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Koderma, Kodarma | Aug 7, 2026