मुरादाबाद: मुरादाबाद में विकास भवन का निरीक्षण करने पहुंचे DM ने कहा- छुट्टी जाएं तो पटल की चाबी जेब में न ले जाएं कर्मचारी
मुरादाबाद में डीएम अनुज सिंह ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान एक-एक करके सभी विभागों में कर्मचारियों की उपस्थित चेक की और रिकॉर्ड का रख रखाव देखा। इस दौरान डीएम ने रिकॉर्ड दुरुस्त न होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारी छुट्टी पर जाते समय अपने पटल की चाबियां साथ लेकर न जाएं।