मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी महिला को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसका निकाह तीन साल पहले पाकबड़ा महलकपुर रोड निवासी शोएब अख्तर से हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। 19 जनवरी पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दी।