मुरादाबाद: मुरादाबाद नगर निगम ने जारी की 108 बड़े बकाएदारों की सूची, रजनी जैन और ऋषि छावड़ा निगम के सबसे बड़े बकाएदार
मुरादाबाद नगर निगम ने अपने 108 बड़े बकाएदारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में जेल में बंद रहे सौरभ जैन की पत्नी रजनी जैन का नाम है। दूसरे नंबर पर ऋषि छावड़ा को जगह मिली है। रजनी जैन पर नगर निगम ने अपना करीब 7.5 करोड़ और ऋषि छावड़ा पर करीब 1.5 करोड़ रुपए बकाया बताया है।