🌅 छठ की आस्था से सराबोर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन,स्वच्छता और छठ गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल। 🙏
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर भी खास रौनक देखने को मिल रही है। यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म तक साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। वहीं, स्टेशन पर बज रहे छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
छठ महापर्व पर अपने घर लौट रहे व्रतियों और श्रद्धालुओं का स्वागत स्टेशन का स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप कर रहा है। आस्था, परंपरा और स्वच्छता का यह अनूठा संगम पर्व की खुशियों को और भी खास बना रहा है।
इस संबंध में सीनियर स्टेशन मास्टर सरोज रंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
रेलवे की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
जय छठी मैया! 🙏🌅
#छठ_महापर्व #भभुआरोड_रेलवे_स्टेशन #कुदरा_रेलवे_स्टेशन #स्वच्छता #जयछठीमैया Saroj Ranjan Singh
Mohania, Kaimur | Nov 14, 2026