गोपालगंज: वीएम स्कूल सहित जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी पीटी परीक्षा का आयोजन, DM और एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
शहर के वीएम स्कूल सहित दस परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को बीपीएससी पीटी की परीक्षा का आयोजन किया गया है। वही परीक्षा शुरू होने के साथ डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी अवधेश दीक्षित ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही निगरानी में सख्ती बरतने का निर्देश दिया।