कहरा: 50 हजार का इनामी अपराधी दो सहयोगियों के साथ सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
सहरसा पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कामयाबी सामने आई है। जहां 50 हजार का चार इनामी अपराधी दीपक यादव, गुड्डू कुमार, मनु कुमार और कृपाल राम को उनके दो सहयोगी सुभाष यादव, मनोज सादा के साथ सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से तीन देसी कट्टा, 18 इंच का एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्टलऔर 11 जिंदा कारतूस बरामद किया है।