चंदला: चंदला में महिला थाना प्रभारी ने अंबेडकर जयंती पर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से मिली राहत
चंदला में थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अंबेडकर जयंती के मौके पर खुद सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक की कमान संभाली। जुलूस के दौरान उन्होंने विशेष इंतजाम कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया, जिससे लोगों को जाम से राहत मिली और पुलिस का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला।