हुज़ूर: CM मोहन यादव का आह्वान: चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, यह लोकतंत्र की ताकत है
Huzur, Bhopal | Nov 13, 2024 भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश और देश में जहां भी चुनाव हो रहे हैं, लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी दोनों जगह उपचुनाव हो रहे हैं। जब से हमारी सरकार बनी है, हमने अपने प्रदेश में विकास के सभी मापदंडों पर काम करने की कोशिश की है।