बिजनौर: मोहल्ला नई बस्ती में स्थित कर्बला की झाड़ियों में लगी आग, नगर पालिका की टीम ने आग पर पाया काबू
Bijnor, Bijnor | May 8, 2024 बिजनौर जनपद के मोहल्ला नई बस्ती में स्थित कर्बला की झाड़ियां में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है