बिजनौर: मंडावर क्षेत्र के कई गांवों में वन विभाग की टीम ने गुलदार के आतंक को देखते हुए लोगों को किया जागरूक
Bijnor, Bijnor | May 8, 2024 बिजनौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगातार सिलसिलेवार तरीके से गुलदार के हमले से लोग ख़ौफ़ में जी रहे हैं। आज भी बिजनौर वन विभाग की टीम मंडावर क्षेत्र के कई गांव में पहुंची और लोगों को गुलदार से सचेत रहने के लिए उन्हें टिप्स बताई गई। साथ ही वन विभाग की टीम ने रानीपुर के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।