बिंदकी: बिंदकी कस्बे के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश चौबीसो घंटे पूर्णतया प्रतिबंधित, लोगों को मिलेगी राहत
फतेहपुर जनपद के क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा शनिवार की देर शाम 7:30 बजे एक प्रेस नोट में बताया गया कि बिंदकी कस्बे में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम की समस्या को देखते हुए बिंदकी कस्बे के अंदर सभी भारी वाहनों पर 24 घंटे नो एंट्री रहेगी। यह व्यवस्था रविवार की रात 8 बजे से लागू हो जाएगी। बताया गया की भारी वाहनो के लिए बाईपास द्वारा वन वे व्यवस्था की गई है।