डुमरी: छत्तीसगढ़ सीमा से जुड़े पाट क्षेत्र तक पहुंचेगी सड़क, लिटियाचुआ में सर्वे शुरू, ग्रामीणों में जगी विकास की आस
Dumri, Gumla | May 7, 2026 वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित मझगांव पंचायत के दुर्गम पाट क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उपायुक्त दिलेश्वर महतो के निर्देश पर आरयू विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) द्वारा लिटियाचुआ, गनीदरा, लूछुत पाट सहित छत्तीसगढ़ सीमा से सटे क्षेत्रों का सड़क सर्वे किया गया। सर्वे शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी और विकास की नई उम्मीद देखने को मिली।