🪔 सेवा संकल्प अभियान
03 लाख 51 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया कोण्डागांव
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोण्डागांव जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 03 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
जिला मुख्यालय स्थित बंधा तालाब उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
जिले के विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, पर्यटन स्थलों, महतारी सदनों, अटल डिजिटल केंद्रों, प्रधानमंत्री आवासों, अमृत सरोवरों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों एवं शासकीय कार्यालयों सहित शहीद स्मारकों और सुरक्षा कैंपों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
दीपों की यह रोशनी सेवा, एकजुटता, जनभागीदारी और ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प का संदेश बनी।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
आइए, सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #आशीर्वाद_का_दीया
Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 17, 2026