सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में दुखद घटना: पोखर में डूबने से 16 वर्षीय कैलाश की मौत
सुल्तानगंज प्रखंड के मिरहट्टी गांव में आज दोपहर एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक पोखर में डूबने से 16 वर्षीय कैलाश कुमार की मौत हो गई। मृतक कैलाश कुमार, डब्लू यादव के पुत्र थे और मिरहट्टी गांव के ही निवासी थे। मृतक के पिता, डब्लू यादव ने बताया कि उनका पुत्र दोपहर लगभग 2 बजे भैंस निकालने के लिए चुटिया पोखर गया था। दुर्भाग्यवश, वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।