सुल्तानगंज: आत्मा दास ठाकुरबाड़ी मंदिर में चोरी और ज़मीन पर कब्ज़े के मामले की डीएसपी ने की जांच
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के आत्मा दास ठाकुरबाड़ी में हाल ही में नियुक्त महंत अनुज मुनी ने दस दिन पहले थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व महंत और प्रबंधक ने मंदिर से गौरी गणेश की मूर्ति, राधाकृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां और लगभग एक करोड़ रुपये के श्रृंगार आभूषण चुरा लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने मंदिर की जमीन के जाली दस्तावेज