सुल्तानगंज: श्रावणी मेला से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद, शराब माफिया लगातार पड़ोसी राज्यों से शराब लाकर अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में, श्रावणी मेला के मद्देनजर, मेला शुरू होने से पहले एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे , सुल्तानगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र