सुल्तानगंज: श्रावणी मेला से पहले छापेमारी, 12 लीटर देसी शराब बरामद, 200 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
श्रावणी मेला शुरू होने से पहले, पुलिस ने जहांगीरा दियारा इलाके में मंगलवार की अहले सुबह करीब 5 बजे एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब बरामद की और लगभग 200 लीटर अर्ध-निर्मित शराब को नष्ट कर दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार की देर शाम 5 बजे के करीब थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस मामले में झंटूश कुमार, पिता ओपी मंडल,