कोंडागांव: कोंडागांव में नेशनल लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं की समन्वय बैठक सम्पन्न, 9 मई 2026 को होगा आयोजन
कोंडागांव जिले में आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केन्द्र में आज बुधवार दोपहर 1 बजे न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रिंगरी ने की।